फतेहपुर, फरवरी 25 -- सुल्तानपुर घोष। हुसैनगंज-कड़ा मार्ग थाना क्षेत्र के ऐरायां मशायक गांव के पास बुधवार रात दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक है। जिले जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हुसैनगंज थाना के पतारा गांव निवासी 45 वर्षीय श्याम सिंह अपने भतीजे 30 वर्षीय अरविंद सिंह और तौरा गांव निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश के साथ थाना क्षेत्र के कल्लनपुर गांव बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिये जा रहे थे। दूसरी ओर से आए बाइक सवार सुल्तानपुर घोष के गौती गांव निवासी मोतीलाल की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइको में टक्कर इतनी तेज थी सभी बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सभी को पुलिस ने हथगाम सीएचसी पहुंचाया जहां दुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.