बाइकों की भिड़ंत में गिरी युवती, मौत
चित्रकूट, अगस्त 13 -- चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में शिवरामपुर-कर्वी के बीच दो बाइकों में आमने-सामने भिडंत हो गई। टक्कर लगते ही बाइक में पति के साथ पीछे बैठी युवती चिटककर दूर जा गिरी। हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाके दौरान उसने दम तोड़ दिया। बांदा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर निवासी चुन्नू गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे अपनी 40 वर्षीया पत्नी रानी देवी के साथ चित्रकूट दर्शन करने आ रहे थे। वह जैसे ही शिवरामपुर से कर्वी की तरफ बढ़े, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। इसी दौरान बाइक में पीछे बैठी रानी देवी चिटककर दूर जा गिरी। उसे गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद दूसरी बाइक में सवार युवक मौके से भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.