मेरठ, मई 2 -- मवाना में मिल रोड पर शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव चंदेरी निवासी 16 वर्षीय प्रीत पुत्र रामवीर अपने साथी आलोक निवासी गाड़ी के साथ कोचिंग करने मवाना आया था। शुक्रवार देर शाम दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मिल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी मवाना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेरठ के जसवंत राय अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर रात प्रीत ने दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.