शामली, मई 23 -- नाहिद कॉलोनी के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी मुजम्मिल (26) की शादी नवंबर 2025 में कैराना के मोहल्ला आलकलां में हुई थी। शनिवार को वह बाइक से अपनी ससुराल आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह कोतवाली क्षेत्र में झिंझाना रोड पर नाहिद कॉलोनी के निकट पहुंचा, तभी उसकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, कोहराम टक्कर इतनी भीषण थी कि मुजम्मिल उछलकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराया। सिर में गंभीर...