सहारनपुर, जनवरी 16 -- कस्बे के सहारनपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाईक सवार व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। गुरूवार को गांव चंदपुर मजबता निवासी विनोद (42) पुत्र जयसिंह एक अन्य साथी के साथ बाईक द्वारा बड़गांव आ रहा था। अभी वह कस्बे के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही तीन युवकों सवार बाईक से आमने सामने की टक्कर हो गई। उनकी टक्कर लगने से विनोद पुत्र जयसिंह निवासी चंदपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों बाईको को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भतीजे बिट्टू पुत्र तेजपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाईक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.