गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। पटौदी-खोड मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत और अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पटौदी थाने में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बस कंडक्टर रविश ने बताया कि वह पेट्रोल पंप के पास अपने गांव खोड़ जाने के लिए खड़ा था। उसी समय उसके गांव के तीन युवक रमन, मैनपाल और उमेश एक बाइक पर सवार होकर पटौदी से खोड़ की तरफ जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा (खोड़ की ओर से) से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक चालक ने रमन की मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पटौदी ल...