प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- लालगंज। जेठवारा थाने के हरिहरपुर कैलहा निवासी 58 वर्षीय राममिलन सिंह मंगलवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में धधुआ गाजन पुल के पास दोपहर में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर में राममिलन घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा गया। ट्रामा सेंटर में हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...