कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर संवरो गांव के समीप शनिवार दोपहर बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक अधेड़ की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गौहानी गांव का 46 वर्षीय जीवनलाल पुत्र मन्नीलाल किसानी करता था। उसकी मौसी करारी इलाके के मुकीमपुर गांव में ब्याही हैं। शनिवार को वह बाइक से मौसी के घर गया था। दोपहर को लौटते वक्त किसी काम से अमीनपुर संवरो की तरफ चला गया। वहां सामने से आए बाइक सवार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर सरायअकिल के खोपा गांव का अशफाक अली पुत्र वाहिद अली व उसके दो बच्चे 11 वर्षीय आयात तथा नौ वर्षीय अकरम सवार थे। टक्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.