कन्नौज, मई 2 -- कन्नौज। जीटी रोड पर गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में सराय प्रयाग के निकट दो बाइकों की टक्कर में पिता व बेटी समेत दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे ट्रक ने घायलों को कुचल दिया। जिससे बेटी को छोड़ कर तीनों घायलों की हालत और ज्यादा गम्भीर हो गई। पिता बाइक से बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे थे। हादसे में घायल तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि परिक्षार्थिनी बेटी घायल हो गई। हादसे की खबर से कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सुभाष नगर निवासी 45 वर्षीय मुन्नू तिवारी अपनी बेटी मानवी तिवारी को बाइक से बीएससी की परीक्षा दिलाने छिबरामऊ जा रहे थे। तभी पीछे से अनियंत्रित बाइक सवार दो लोगों ने टक्कर मार दी। इससे मानवी बाइक से उछल कर दूर जा गिरी, जबकि उसके पिता और दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरक...