बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे दो चचेरे भाइयों की मौत
हरदोई, मई 13 -- बेंहदर (हरदोई), संवाददाता। संडीला बांगरमऊ मार्ग पर पट्टी गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने के बाद उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे तेज रफ्तार से आए डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी बेंहदर ले जाया गया। वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला बांगरमऊ मार्ग पर पट्टी गांव के पास फत्तेपुर पथरौली गांव निवासी पंकज 20 वर्षीय, अनूप 19 वर्षीय व प्रवीन एक बाइक पर सवार होकर कासिमपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से बाइक सवार मल्लावां थाना क्षेत्र के तेरिया भवानीपुर गांव निवासी जितेंद्र आ गए। दोनों की बाइकों की भिड़ंत आमने-सामने हो गई। इससे बाइक सवार लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.