चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेदू गांव के पास नहर पटरी में दो बाइकों की भिडंत हो गई। एक बाइक में सवार बहनोई की हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साला गंभीर रुप से घायल हो गया। दूसरी बाइक में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई है। वह किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे है। कौशांबी जिले के महेवाघाट निवासी 37 वर्षीय नरेंद्र उर्फ नान बाबू की भदेदू गांव में ससुराल है। वह अपनी ससुराल आया था। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से वह अपने साला 35 वर्षीय शंकर उर्फ सत्यनारायण के साथ देवारी गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में नहर के पास बगल से ही गुजर रही दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। दूसरी बाइक में भदेदू गांव के मजरा गजाधर का पुरवा निवासी गुड्डू व एक अन्य व्यक्ति सवार थे। बाइकों में भिडंत होने पर चारों लोग इधर-उधर गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.