कन्नौज, मार्च 6 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के पास ठठिया आ रहे एक बाइक सवार की बाइक सामने से आ रहे बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चालक का एक पैर टूट गया। वहीं बाइक पर बैठी उसकी माता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को थाना ठठिया क्षेत्र के चंदौली ग्राम निवासी अजय 24 वर्षीय अपनी माता वर्षा व भाई वायु को बाइक से किसी काम को लेकर ठठिया आ रहा था। सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठे तीनों लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक चालक अजय का एक पैर टूट गया। आसपास के ग्रामीणों ने तीनों को एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है...