मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता गरहां-हथौड़ी रोड पर सोमवार को रामपुर जयपाल मिल्की चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में भाई-बहन समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि हथौड़ी थाना क्षेत्र के एकम गांव निवासी रंजीत कुमार अपनी बहन रंजू कुमारी को परीक्षा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनको ठोकर मार दी। इसमें पीछे वाला बाइक सवार भी जख्मी हो गया। वह नरकटिया निवासी वीरेंद्र रजक का पुत्र प्रकाश कुमार है। गरहां थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में किशोर जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...