मिर्जापुर, मार्च 18 -- जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल के अकोढ़ी गांव के पास मंगलवार दोपहर बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के रामपुर कौड़ियरा गांव निवासी 35 वर्षीय आशीष कुमार बिंद पुत्र नाथूराम बिंद मजदूर था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह वह बाइक से मिर्जापुर किसी काम से गया था। दोपहर लगभग दो बजे शहर से वापस अपने घर लौट रहा था। बाइक लेकर जैसे ही विंध्याचल के अकोढ़ी गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार आशीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही दूसरा बाइक सवार मौका पाकर भागने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.