मिर्जापुर, मई 9 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के भवानीपुर निवासी 32 वर्षीय राजाराम दवा लेने के लिए मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी गांव गए थे। दवा लेकर वापस लौटते समय बघौड़ा गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राजाराम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार मौका पाकर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस की सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.