पीलीभीत, जनवरी 25 -- बीसलपुर। आमने सामने से बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी पिंटू पुत्र लालाराम 25 बाइक से पटेल नगर पुलिया पर जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे पिंटू घायल हो गया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...