इटावा औरैया, मार्च 6 -- बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे युवक को नौदा ग्राउंड के सामने लखना की ओर से बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्वा के आर्दश नगर मुहाल निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा गोलू शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे बाइक में पेट्रोल डलवा कर घर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक नौदा ग्राउंड के पास पहुंची। लखना की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बेटा गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने आनन-फानन में इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.