गाजीपुर, अप्रैल 24 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौलहा गेट पर बुधवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समाजसेवी ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र स्व. बिशुन राम निवासी ग्राम खिदिरगंज मौधा से सौना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से गणेश चौहान व रामलखन चौहान पुत्र साहब राज निवासी सौना, ककरहट की ओर जा रहे थे। लौलहा गेट के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और 102 पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब 45 मिनट तक कोई भी ...