बाइकों की टक्कर में मामा भांजा समेत 4 जख्मी
उन्नाव, जून 20 -- नवाबगंज, संवाददाता। बाइक पर सवार होकर मामा के साथ नानी के घर जाते समय दूसरी बाइक के टक्कर मारने से भांजा समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस चालक ने घायलों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जख्मी भांजे की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।अचलगंज थाना क्षेत्र के कांटी गांव के रहने वाले कुलदीप शुक्रवार को माखी थाना क्षेत्र के हंसाखेड़ा गांव निवासी 15 वर्षीय भांजा अर्पित पुत्र अवधेश को बाइक से लेकर नवाबगंज कस्बा निवासी बहनोई सुखलाल के घर आया था। शनिवार सुबह वह अचलगंज स्थित घर जाने के लिए नवाबगंज से निकला। उसके साथ अर्पित और सुखलाल का सात वर्षीय बेटा कविश व पांच वर्षीय बेटी कनिष्का भी बाइक से ननिहाल जा रहे थे। रास्ते में दही थाना क्षेत्र के बसीरतगंज के पास हाइवे पर अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.