पीलीभीत, मई 4 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास के रहने वाले रमाकांत अपनी पत्नी ज्ञानवती के साथ रविार को पूरनपुर आए थे। काम निपटाने के बाद वह दोपहर में बाइक से वापस घर जा रहे थे। धनाराघाट रोड पर रमाकांत की बाइक अजमल पुत्र अफजल निवासी शेरपुर कलां की बाइक से भिड़ गई। हादसे दंपति और अजमल घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। चोट गंभीर होने पर प्रथमिक उपचार के बाद अजमल और ज्ञानवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.