मिर्जापुर, फरवरी 18 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गाँव के सामने मंगलवार की दोपहर दो बजे बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सर्रोई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब निवासी 22 वर्षीय शिवम मौर्या अपने रिश्तेदारी की 45 वर्षीया मीनू पत्नी राकेश मौर्या के साथ बाइक से लेकर प्रयागराज के मांडा गए थे। यहां से दोपहर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही विंध्याचल के भटेवरा गांव के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे शिवम और सवार मीनू घायल हो गईं। जबकि दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों घायलों को प...