पीलीभीत, मई 6 -- बीसलपुर। गांव नगरिया फतेहपुर मार्ग पर बाइकों की आमने सामने से हुई जोरदार टक्कर में एक महिला समेत तीन घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के गांव उरला निवासी अमित शर्मा पुत्र जय प्रसाद एवं गांव मीरपुर बसंत निवासी बृजेश कुमार पुत्र राजेन्द्र व मालती देवी पत्नी कमलेश बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे। तभी नगरिया फतेहपुर मार्ग पर बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक चालक मौका पाते ही फरार हो गया। यह भी पढ़ें- हादसों में महिला सहित तीन की मौत, तीन घायल घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बृजेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.