पीलीभीत, जनवरी 29 -- बीसलपुर। आमने सामने से बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी फिरोज पुत्र नन्हे अपनी बहन जूही के साथ बाइक से जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार भाई बहन घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...