कुशीनगर, अप्रैल 16 -- पडरौना, निज संवाददाता।कसया थाना क्षेत्र के अर्जुनहा-शिवपुर मार्ग पर घेरा चौराहे के समीप बुधवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर में मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड सवार बुजुर्ग हवा में उछल कर मुख्य सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बीआरसी मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया। बुजुर्ग की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के साड़ीखुर्द टोला बंजारापट्टी निवासी मोहम्मद रसूल अंसारी (59) पुत्र अली हसन कसया थाना क्षेत्र के अर्जुनहा-शिवपुर मार्ग पर स्थित घेरा चौराहे के समीप अपने घोठा से बाइक पर सवार होकर रोड पर चढ़ रहे थे। यह भी पढ़ें- रफ्तार की मार: सड़क हादसों में युवक समेत दो की गई जान इस दौरान कसया थाना क्षेत्र के शिवप...