मधुबनी, अप्रैल 16 -- शंकर प्रसाद बिस्फी। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बिस्फी थाना के बलहा गांव के विकास ठाकुर के पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार की मौत हो गयी।हादसे में घायल मां शिवदेवी एवं चाचा पंकज ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।शिव देवी का इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा है।जबकि चाचा पंकज ठाकुर दरभंगा के एक निजी क्लीनिक में आईसीयू में जीवन-मौत से जूझ रहे हैं । हादसा कमतौल-जोगियारा पथ पर मंगलवार की शाम हुई थी।जब जोगियारा की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक से लगनबा पुल के पास जोरदार टक्कर हो गयी।इस घटना में घायल अभिषेक कुमार को पहले जाले रेफरल अस्पताल लाया गया।फिर यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में जख़्मी मासूम की इलाज के दौरान मौत वहां से डीएमसीएच लाया गया।जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन पीएमसीएच पहुंचने के पहल...