पीलीभीत, मई 31 -- बीसलपुर। आमने सामने से बाइकों की जोरदार भिड़न्नत हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार बरेली का युवक घायल हो गया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सबरखेड़ा निवासी राजा पुत्र छत्रपाल बीसलपुर आ रहा था। तभी बरेली मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे राजा घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक चालक मौका पाते ही फरार हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की मद्द से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...