बदायूं, अप्रैल 20 -- बदायूं। दो बाइकों की टक्कर में नौ साल के बच्चे और दूसरी बाइक सवार महंत की मौत हो गई। जबकि हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है और बच्चे व महंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा के पास हुआ। यहां सहसवान कोतवाली के भगता नगला मजरा नयागांव के रहने वाले संजू पाल अपनी पत्नी पूजा, नौ वर्ष के बेटे पुनीत और तीन वर्ष की बेटी आरती के साथ संभल जिले के चंदौसी में अपनी चचेरी साली की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित नाधा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे सहसवान कोतवाली के अकबरपुर मोहल्ले के रहने वाले भूदेव 35 वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.