बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल
बलिया, मई 16 -- फेफना। इलाके के दारामपुर गांव के पास एनएच 31 पर शनिवार को बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में दोनों गाड़ियों पर सवार पांच युवक घायल हो गये। आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाके के चौबेपुर निवासी 28 वर्षीय कृष्णा और 30 वर्षीय धीरेंद्र बलिया से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दारामपुर पेट्रोल पम्प के पास बलिया की ओर जा रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार नरही निवासी 39 वर्षीय सुंदरम राय, 35 वर्षीय अनुराग पटेल और 30 वर्षीय शंकर कश्यप घायल हो गया। यह भी पढ़ें- दनुआ घाटी में रफ्तार का कहर बाइक सवार बिहार के तीन युवक घायल हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी और मामले से पुलिस को अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.