चंदौली, मार्च 5 -- धानापुर (चंदौली)। धानापुर कस्बे में बुधवार को दो अलग अलग बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। किंतु अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते मे ही घायल एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया, और उनके होली की खुशियां मातम में बदल गईं। क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी शंभू (17) पुत्र जोधन राम और आकाश (18) पुत्र सुरेंद्र एक बाइक से थाना चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से ब्लॉक बस्ती निवासी सागर (17) पुत्र कैलाश, संजय (26) पुत्र रामलाल और सतेंद्र (14) पुत्र दीना दूसरी बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। शहीद पार्क के सामने दोनों बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.