जहानाबाद, फरवरी 20 -- अरवल, निज संवाददाता। जहानाबाद- अरवल मुख्य मार्ग में 9 नंबर पुल के समीप बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जख्मी शंकर प्रसाद उम्र 65 वर्ष एवं उनके एक और रिश्तेदार जख्मी हुए हैं। दौनो मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित मोटरसाइकिल के द्वारा टक्कर मार दी गई। जिस पर तीन युवक सवार थे। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि जख्मी खतरा से बाहर है। लेकिन एक जख्मी का पैर फ्रैक्चर कर गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.