बलिया, मार्च 28 -- सिकंदरपुर। नगर पंचायत स्थित पुलिस चौकी के सामने करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान जलालीपुर निवासी 19 वर्षीय आर्यन व 22 वर्षीय करन के रूप में हुई। आर्यन किसी कार्य से अपने पुराने घर जा रहे थे। तभी बाजार की ओर से आ रहे करन की बाइक से टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...