बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी
गोंडा, जून 15 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के थाना चौराहे पर रविवार देर शाम आमने-सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कारवाई की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव के मझहनपुरवा का रहने वाला रवि कुमार पुत्र भगवान दास गांव के ही 10 वर्षीय अरुण के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। थाना चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार दीपू शर्मा पुत्र निवासी नब्बौ पुरवा थाना भीरा पलिया लखीमपुर से उसकी बाइक टकरा गई । हादसे में रवि और दीपू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.