सीवान, मार्च 17 -- नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नौतन-भूलौनी मार्ग के नहर पुल के समीप सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गोपालगंज के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों में गोपालगंज के फुलवरिया के गोसाई माझा गांव का बुलेट यादव व अतुल कुमार शामिल है। घायलों को ग्रामीणों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार युवक नौतन बाजार की ओर से अपने घर गोसाई टोला जा रहे थे। जिस दौरान सामने से एक बाइक पर सवार एक युवक एक महिला तथा महिला की गोद में दो तीन महिने की एक मासूम बच्चा सवार थे। जिनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल युवकों के सिर में गंभीर चोट आई है। खून से लथपथ घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.