प्रयागराज, जनवरी 19 -- सोरांव क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि महिला और एक युवक घायल हैं। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नवाबगंज में माधोपुर रामनगर भिटहवा निवासी अनिल सरोज का इकलौता बेटा दीपक कुमार रविवार शाम अपने मौसी के बेटे शिव कुमार उर्फ बिट्टू को उसके घर छोड़ने बाइक से पसियापुर गांव जा रहा था। सोरांव में सूबेदार का इनारा चकिया के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दोनों बाइक पर सवार लोग छिटककर दूर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर होलागढ़ के जमुनीपुर गांव का 21 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र बृजेश्वर प्रसाद और रिश्ते में उसकी भाभी 28 वर्षीय छाया देवी पत्नी बब्लू सवार थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.