बलिया, जून 16 -- रेवती (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट के पास सोमवार की रात बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार गायघाट निवासी 30 वर्षीय आनंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सीएचसी रेवती से जिला अस्पताल जाते समय दूसरे बाइक सवार खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर निवासी 45 वर्षीय आशीष सिंह ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि आनंद मां पचरुखा देवी मंदिर के तरफ से बुलेट लेकर अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच आशीष पेट्रोल पम्प से तेल लेने के बाद मुख्य मार्ग पर गाड़ी लेकर ज्यों पहुंचा जोरदार भिडंत हो गयी। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...