बाइकों की टक्कर में दो महिलाएं घायल
पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव निजामपुर की जातून बेगम पत्नी जहूर अपने पुत्र जीशान के साथ बाइक से शादी समारोह में जा रही थी। उनके साथ बाइक पर उनकी देवरानी साजदा भी बैठी हुई थीं। खुटार हाइवे पर कजरी निरजंनपुर में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.