सोनभद्र, अप्रैल 28 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रॉवर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ी कला गांव निवासी 33 वर्षीय मुन्नीलाल अपनी ड्यूटी के लिए घोरावल जा रहे थे। वही विपरीत दिशा से दूसरी बाइक पर सवार होकर खरुआव ग्राम सभा के सेमरा बस्ती निवासी 20 वर्षीय अश्विनी कुमार अपने घर जा रहे थे। खुटहां गांव में दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। बताया गया कि मुन्नीलाल पीआरडी जवान हैं और उपमंडी समिति घोरावल में ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.