मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे पर बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ,जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे ठाकुरद्वारा मुरादाबाद मार्ग पर रामूवाला गणेश चौराहे के पास दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर दत्तराम निवासी महबूब आलम और दूसरी बाइक सवार उदमावाला निवासी अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...