जहानाबाद, मार्च 6 -- अरवल, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर सकरी गांव के समीप बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में वासुदेव प्रसाद एवं उनकी पत्नी, बच्चे शामिल हैं। सदर अस्पताल में सभी जख्मी का इलाज कराया जा रहा है। सभी जख्मी खतरा से बाहर हैं। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी बताया कि सड़क दुर्घटना के मामले में वासुदेव प्रसाद के बयान पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...