भागलपुर, मार्च 6 -- ओवरब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरे मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। बाइक पर सवार पति-पत्नी, उनकी माता और एक दो वर्षीय पुत्र घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत संस्कृत हाई स्कूल तथा डाक बंगला के सामने स्थित ओवरब्रिज के एक छोर पर हुई। बताया जाता है कि सामने से आ रही एक बाइक तेज रफ्तार में ब्रिज से नीचे उतरी और अचानक मुड़ते हुए भवानीपुर की ओर जाने लगी। इसी दौरान वैसी की तरफ से नवगछिया बाजार की ओर जा रहे बाइक सवार दंपति की गाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...