संभल, मई 4 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदौसी-बहजोई के बीच रविवार दोपहर डेढ़ बजे करीब गांव अचलपुर के निकट दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इससे दोनों बाइकों पर सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। एक बाइक पर सवार विनय पुत्र सुरेश चंद्र निवासी गांव केशवपुर थाना रजपुरा अपनी पत्नी कुमकुम व बच्चे के साथ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दंपति समेत दूसरी बाइक पर सवार असलम पुत्र शराफत अली निवासी गांव अकरौली थाना बनियाठेर भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.