बलिया, मार्च 28 -- रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-फेफना मार्ग पर माधोपुर चट्टी के पास शुक्रवार को देर शाम करीब सात बजे दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रसड़ा से गांव लौट रहे एक बाइक पर सवार क्षेत्र के उरदैना निवासी 23 वर्षीय प्रमोद राजभर, 32 वर्षीय पंकज राजभर व उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा निवासी 18 वर्षीय धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसमें प्रमोद व पंकज की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.