कुशीनगर, अप्रैल 5 -- पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद।पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित महुअवा कांटा के सामने क्रासिंग पर शनिवार की दोपहर में दो बाइकों में जबरजस्त टक्कर हो गयी। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर अस्पताल भेजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें गम्भीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर भेज दिया।पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी श्रीकिशुन गुप्ता उम्र 42 वर्ष शनिवार की दोपहर फाजिलनगर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फोरलेन के महुअवा कांटा के सामने क्रासिंग पर पहुंचे थे कि बुलेट से कुशीनगर जा रहे अहिरौलीदान थाना तरयासुजान निवासी राज प्रसाद उम्र 28 वर्ष व सुजीत प्रसाद उम्र 22 वर्ष की बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी। इसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर बुरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.