सोनभद्र, मार्च 5 -- म्योरपुर। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के लीलासी-नौडीहा मार्ग पर नौडीहा गांव में बुधवार शाम लगभग चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में जीजा की मौत हो गई तथा साला सहित दो लोग घायल हो गए। जीजा अपने साले को बाइक से लेकर अपने घर जा रहा था। इस घटना से पल भर में ही होली की खुशियां मातम में बदल गई। बभनी थाना क्षेत्र के मनरूटोला अहिरबुढ़वा निवासी 25 वर्षीय विनय धरिकार पुत्र शिवनाथ अपने 23 वर्षीय साले उमाशंकर पुत्र शनिचर निवासी मूर्ता दुद्धी के साथ बाइक से ससुराल से अपने घर जा रहा था। बुधवार की शाम लगभग चार बजे जैसे ही वे दुद्धी के नौडीहा गांव के पास लिलासी-नौडीहा मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार 25 वर्षीय देवराज पुत्र बालगोविंद निवासी कटौली नौडीहा से आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ...