बाइकों की टक्कर में जालौन के गल्ला व्यापारी के मुनीम की मौत
हमीरपुर, अगस्त 6 -- हमीरपुर। जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के कुसमरा बावनी गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर में गल्ला व्यापारी के मुनीम की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार कदौरा के उदनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दीपक कुमार तिवारी पुत्र विजय कुमार कदौरा में गल्ला व्यापारी रामसनेही का मुनीम है। गुरुवार की दोपहर दीपक इलेक्ट्रॉनिक कांटा लेकर जैसतपुर से बाइक से लौट रहा था। तभी कुसमरा बावनी गांव के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से सीधी टक्कर हो गई। कांटा सिर में लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी अखिलेश प्रजापति और मेहेरबान कुशवाहा उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा और दो बच्चों का पिता था।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.