लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- दो हफ्ते पहले रकेहटी के पश्चिम हाइवे पर रात के समय दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल हुए एक युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका वहां तभी से इलाज चल रहा था। उसकी मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। बारह फरवरी की रात रकेहटी निवासी करन सिंगाही थाने के खैरीगढ़ गांव के अपने 21 वर्षीय साथी राही के साथ बाइक से डीजल लेने पेट्रोल पंप पर निघासन की तरफ जा रहा था। रकेहटी कस्बे के पश्चिम बाहर निकलते ही जिंदबाबा मजार के पास सामने से आ रही रकेहटी के ही राहुल की बाइक और करन की बाइक आमने-सामने से टकरा गई थीं। टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए थे। निघासन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राहुल और राही को जिला अस्पताल लखीमपुर भेज दिया गया। बाद में राही को लखीमपुर से बेहतर इलाज के लिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.