पीलीभीत, अप्रैल 22 -- बीसलपुर। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी आशीष पुत्र नरायन दत्त 25 व आदित्य पुत्र देवदत्त 26 अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। तभी सामने से फरीदपुर निवासी नरेश पुत्र शिवचरण 45 व कल्याण सिहं पुत्र हीरालाल 30 की बाइकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.