बलिया, अप्रैल 16 -- बांसडीह (बलिया)। बाइकों की टक्कर में बुधवार की रात चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर बांसडीह महाविद्यालय के पास से गुजरते समय बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में कस्बा के पांडे के पोखरा निवासी 23 वर्षीय राजू राजभर, कैथवली निवासी 22 वर्षीय महेंद्र साहनी, मैरिटार निवासी 20 वर्षीय रोहित राजभर तथा 18 वर्षीय अनिल राजभर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी युवकों को पीएचसी पर पहुंचाया। यह भी पढ़ें- बांका : हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी, रेफर वहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सभी को सद...