चंदौली, जनवरी 4 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के परनपुरा टडिया गांव के पास शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के नकटी गांव निवासी लाल बहादुर बियार का पुत्र सूरज बियार 20 वर्ष अपने बाइक से बनौली चट्टी सामान लेने के लिए गया था। सामान लेने के बाद वह घर के लौट रहा था। तभी टडिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सूरज बियार सहित दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में सूरज को गंभीर चोटें आई है। आसपास के ग्रामीणों ने घटना पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला चिकित्सालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.