हमीरपुर, मई 2 -- बिवांर। शुक्रवार की देर शाम बाइकों की टक्कर में घायल किशोर की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। इस खबर से घर में चीख-पुकार मच गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव घर लाया गया। थानाक्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा का 16 वर्षीय पुत्र मनोज शुक्रवार की शाम 7.30 बजे के आसपास बाइक लेकर घर से बाजार जाने को निकला था। रूरीपारा गांव का 25 वर्षीय भूपेंद्र सिंह भी बाइक से अपने गांव जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौत, दूसरा गंभीर राहगीरों ने दोनों को सीएचसी छानी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया था। रात में ही मनोज को बेहोशी हालत में कानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.